Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई पार्टी का रंगारंग आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 11, 2023 Tags: , , , , ,

याशिका मिस फेयरवेल, स्नेहा देशवाल मिस परफेक्ट और सुप्रिया मिस ऑलराउंडर चुनी गई  

अच्छे विचारों को अपने जीवन का सार बनाने वाले विद्यार्थियों को जीवन में सफलता अवश्य मिलती है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान और उज्जवल भविष्य की कामना हेतु रंगारंग विदाई समारोह का आयोजन किया और अपने प्राध्यापकों एवं सीनियर्स के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाया. विदाई समारोह की विधिवत शुरुआत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने की. प्रो अन्नू आहूजा, प्रो गीता प्रुथी, डॉ संतोष कुमारी, डॉ मोनिका खुराना, प्रो सुषमा दाहिया, डॉ भारती गुप्ता, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो सनी भुक्कर, प्रो सुनील कुमार, प्रो रवि किरण, प्रो जुगमती, प्रो किरण मलिक, प्रो मीतु सैनी, प्रो कविता, प्रो मनोज कुमार समेत अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, गीत-संगीत और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों में भाग लिया और पार्टी को यादगार बनाया. ‘महबूबा महबूबा’, ‘आ जाओ मेरी तम्मना’, ‘आज दिन चढ्या’, ‘आये हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके’, ‘पिया तोसे नैना लागे रे’, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’, ‘कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला’ ‘अगर तुम साथ दो’, ‘पान खाएं सैंयाँ हमार’, ‘पाणी आली पाणी दे दे’ आदि गीतों पर छात्राएं जमकर नाची और धमाल मचाया. ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर याशिका मिस फेयरवेल, निवेदिका मिस फेयरवेल रनर-अप स्नेहा देशवाल मिस परफेक्ट, हिमांशी मिस परफेक्ट रनर-अप और सुप्रिया मिस आलराउंडर, दीक्षा मिस आलराउंडर रनर-अप के खिताब से नवाज़ा गया. 

पवन गोयल प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि कॉलेज से विदा होने वाली छात्राओं के लिए उनकी मंगलकामनायें सदैव उनके साथ है. विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना चाहिए. कॉलेज का हर विद्यार्थी सफलता के नए आयाम स्थापित करे ऐसी उनकी कामना है.  

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने हर एक विद्यार्थी की अच्छी तरह से देखभाल करने की कोशिश की है और उनके हर कठिन कार्य को पूरा करने में मदद की है. अब वक्त आ गया है कि ये छात्राएं कॉलेज की दहलीज पर खड़े होकर पीछे की ओर मुड़कर मत देखे और अपने भविष्य को सुनहरा बनाने में लगन के साथ जुट जाए. अपनी छात्राओं को आगे बढ़ते हुए देखना हर प्राध्यापक की ख्वाहिश है. आज की दुनिया को आप जैसी बुद्धिमान युवतियों की आवश्यकता है. छात्राओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने सभी कार्यों में सही हो. उन्हें किसी भी बुरी स्थिति में कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करना है और हमेशा खुद में विश्वास रखना है. जीत उन्ही की होगी. 

 प्रो अन्नू आहूजा ने कहा कि हर छात्र अपने भविष्य के जीवन में नाम, धन और प्रसिद्धि कमाएं ऐसी उनकी कामना है. वे उस दिन का इन्तेजार करेंगी जब यहाँ से पढ़ी हुई हर एक छात्रा अपनी सफलता की कहानी सुनाने के लिए उनके पास वापस आएँगी. छात्राओं के तीन साल के कठिन परिश्रम और संघर्ष के बाद अब उनका कॉलेज को अलविदा कहने का समय आ गया है. अब बाहर का संघर्षपूर्ण जीवन और यूनिवर्सिटी का अनुभव उन्हें प्राप्त होगा. 

Comments