पीएनबी के 132 वर्ष पूरे,पर्यटन केंद्र स्काईलार्क मे पीएनबी का मेगा रिटेल आउटरीच
75 करोड़ के लोन स्वीकृत
बैंकिंग एक्सपो में,30 उपभोक्ता ओं को मिला 75 करोड़ का लाभ
रिटेल एक्सपो से वित्तीय वर्ष की शुरुआत
पानीपत मंडल देश में नंबर-1, मेगा कार्यक्रम में योजनाओं की झड़ी
BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। स्थानीय पर्यटन केंद्र स्काईलार्क में शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल उत्पादों और आकर्षक ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आम जनता को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आउटरीच कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं। मुझे खुशी है कि बैंक ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं तक अपनी योजनाएं पहुंचा रहा है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
कार्यालय के महाप्रबंधक प्रमोद रंजन तूफान ने बैंक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएनबी लगातार ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को मजबूत कर रहा है।
पीएनबी ने अपने 132 वर्षों के सफर में भरोसे और सेवा की परंपरा को कायम रखा है। हम आधुनिक डिजिटल बैंकिंग, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और आसान ऋण प्रक्रियाओं के माध्यम से ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में एमएसएमई और रिटेल सेक्टर में और तेजी लाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 12 अप्रैल को पीएनबी ने 132 वर्ष पूरे किए हैं और नए वित्त वर्ष की शुरुआत रिटेल एक्सपो के साथ की गई है। इस दौरान 75 करोड़ रुपये से अधिक के लोन स्वीकृत किए गए, जिससे पानीपत मंडल ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि का श्रेय पीएलपी हेड ललित त्यागी को दिया गया।
कार्यक्रम में पानीपत और सोनीपत के 30 उपभोक्ताओं को 75 करोड़ रुपये के सैंक्शन लेटर वितरित किए गए। बैंक द्वारा होम लोन (7.25% से), कार लोन (7.60% से), शिक्षा ऋण (6.85% से) और प्रॉपर्टी लोन (9.05% से) जैसी आकर्षक दरों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी योजना, पीएनबी सरस्वती और पीएनबी उड़ान जैसी योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
पीएनबी के पीएलपी हेड ललित त्यागी ने कहा कि बैंक हमेशा ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरा है और आगे भी आम व्यक्ति को ऋण सुविधाओं में सहयोग देता रहेगा। वहीं मंडल प्रमुख अनुज वर्मा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर एलडीएम राजकुमार, मार्केटिंग बोर्ड करनाल के एसई विनय रावल, आईटीआई प्राचार्य डॉ. कृष्ण, हार्दिक आनंद सहित पानीपत-सोनीपत क्षेत्र के कई बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पीएनबी वन ऐप, डिजिटल बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और प्रमुख बिल्डर्स के साथ बैंक के टाई-अप की जानकारी भी दी गई। साथ ही आगामी एमएसएमई एक्सपो की तिथि 27 अप्रैल 2026 घोषित की गई।
कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर बैंक अधिकारियों ने बताया कि पीएनबी “एक ऐसा नाम है, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं” और भविष्य में भी ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Comments