किसानों के टोकन राशि खातो में वापिस न आने पर 16 मई तक जमा कराए बैंक पासबुक की फोटो प्रति
BOL PANIPAT : 8 मई- जिले के जिन किसानो ने पिछले दो वर्षो में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पोर्टल पर किसी भी स्कीम में कृषि यन्त्र पर अनुदान लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन किए थे। उन किसानों की बुकिंग राशि अभी तक उनके खाते में नही आई है, वे किसान सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में बैंक पास बुक की फोटो कॉपी 16 मई तक जमा करवाएं।
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि यह बुकिंग राशि बैंक के मर्ज होने या किसान द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय गलत खाता नंबर दर्ज करने से किसानों के खातों में जमा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की बुकिंग राशि अभी तक उनके खाते में नहीं आई है, वे किसान अपने बैंक खाते से संंबंधित पासबुक पूरी कराकर फोटो कॉपी सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में 16 मई तक अवश्य जमा कराए ताकि उनकी बुकिंग राशि उनके खाते में जमा की जा सके।

Comments