– रब दे बन्दे के निशुल्क शिविर में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
-पानीपत शहर में विभिन्न स्थानों पर रब दे बन्दे संगठन लगा रहा है निरंतर चिकित्सा जांच शिविर: राकेश चुघ
BOL PANIPAT , 8 मई। रब दे बन्दे संगठन ने रविवार को सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास बिरादरी बारात घर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। जिसमें देवी मूर्ति अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ डा. सन्नी , शालु, रोहित व अमित ने करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरत अनुसार मरीजों को दवाईयां भी दी गई। शिविर में आने वालो का बीपी, शुगर व ब्लड भी चैक किया गया।
वहीं शिविर का शुभारंभ रब दे बन्दे के मुख्य सेवक एवं आप नेता राकेश चुघ ने किया। राकेश चुघ ने कहा कि संगठन द्वारा निरंतर समाज सेवा के काम किये जाते है और पिछले लंबे अरसे से संगठन द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर फ्री चिकित्सा जांच शिविर लगाये जा रहे है। इस तरह के शिविर लगाने से जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो जाती है और जिसको दवाई की जरूरत होती है, उसको दवाई मिल जाती है।
चिकित्सा जांच शिविर में सहयोग करने वालो में संगठन के सेवक राकेश चुघ के अलावा जोनी चावला, हन्नी नारंग, नरेश गाबा, शौरभ गुलियानी, राजकुमार मिगलानी, तरूण मैहरा, गोल्डी चावला, पंकज खुराना आदि शामिल है।

Comments