बच्चों ने एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप का आनंद लिया |
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोतर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग और मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन किया गया, जिसमे B.A. कक्षा के लगभग 50 छात्र और छात्राओं को हरियाणा संस्कृति से परिचित करवाते हुए कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में स्थित धरोहर , कल्पना चावला साइंस संग्रहालय , पैनोरमा और इसके साथ-साथ भारतीय पौराणिक तथा ऐतिहासिक काल की जगह ज्योतिसर भी ले जाया गया जहां पर भगवान श्री कृष्ण ने लभभग 6000 वर्ष पहले अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था |
सभी बच्चों ने नाचते हुए, गाते हुए इस एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप का आनंद लिया | कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम द्वारा बच्चो का उत्साह बढ़ता है और पढ़ाई के साथ साथ उन्हे भारतीय संस्कृति और इतिहास समझने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है |
राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान और मार्केटिंग मैनेजमेंट की विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान द्वारा सभी बच्चों को उपरोक्त सभी जगह के बारे जानकारी देते हुए इनके महत्व के बारे में बताया | इस एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप के सफल संचालन के लिए पूरी टीम को डॉ. किरण मदान, डॉ. पूनम मदान , प्रो. राहुल कुमार और प्रो. मनीष को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग द्वारा बधाई दी गई |

Comments