अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा की अनुमति से अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा अध्यापिका आरती दुर्गा , अध्यापिका विनिता लूथरा वअध्यापिका सीमा कपूर रही। चारों सदनों की अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए। प्रथम वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवीं, द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक तथा तृतीय वर्ग में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विषयवस्तु, उच्चारण, प्रस्तुतिकरण, प्रश्नोत्तरी के आधार पर प्रतिभागियों का मापदंड किया गया
प्रथम वर्ग का विषय : Class III Should School have no bag day every week.
Class IV -Cleanliness is every one’s responsibility.
Class V-Is Honesty more important than winning.
द्वितीय वर्ग का विषय : Classes VI to VIII
Internet or Library for knowledge.
Social Media should have an absolute age limit of 15.
तृतीय वर्ग का विषय : Classes IX to XII
Hardwork or Talent for Success
Internet making our life easier or lazier.
इन विषयों पर बच्चों ने अपनी योग्यतानुसार अपने विचार प्रकट किए।
प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा “वाद-विवाद केवल अपनी बात रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सोचने की शक्ति, वक्ता कला (Oratory Skills) और तार्किक क्षमता को निखारने का एक बेहतरीन अवसर है।” “यहाँ जीत या हार मायने नहीं रखती, बल्कि यह मायने रखता है कि आपने कितने आत्मविश्वास और तथ्यों के साथ अपने पक्ष को रखा। विरोधी पक्ष के विचारों का सम्मान करना ही एक सच्चे और समझदार विद्यार्थी की पहचान है।”
अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
प्रथम वर्ग में प्रथम- मानवी, अनुषा, लविश
द्वितीय- लीशा, परीक्षित, सान्वी
द्वितीय वर्ग में प्रथम- मुस्कान टैगोर सदन से
द्वितीय- तनिशा नेहरू सदन से
तृतीय वर्ग में प्रथम- गीतिका नेहरू सदन से, प्रीत सुभाष सदन से
द्वितीय- रितिक गर्ग टैगोर सदन से
प्रधानाचार्या ने विजेता टीम को बधाई दी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे ऐसे ही निडर होकर अपने विचार समाज और देश के सामने रखते रहें। “कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच संचालन अध्यापिका रिया गर्ग व अध्यापिका महक ने किया।

Comments