Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की तीन बाइक व एक साइकिल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मई 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की तीन बाइक व एक साइकिल बरामद। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित बलजीत नगर नाका से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान खालिद पुत्र आरिफ निवासी विधानंद कालोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक व एक साइकिल बरमद कर आरोपी खालिद को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सोमवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजदू थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की बलजीत नगर नाका के पास सीडी डिलक्स बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान खालिद पुत्र आरिफ निवासी विधानंद कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक 5 दिन पहले काबुली बाग मस्जिद के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में इकरार पुत्र गुलशनवर निवासी हाली कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी खालिद ने नशे की हालत में दो अन्य बाइक व एक साइकिल चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त दोनो बाइक विधानंद कालोनी में उसके घर से बरामद कर पुलिस ने बाइक के मालिक की पहचान न होने पर दोनो बाइक व साइकिल को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments