Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


Social Media के महत्व के बारे में बताया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोतर महाविद्यालय पानीपत में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में बी.ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए social media के महत्व के बारे में  बताया गया कि विद्यार्थियों के जीवन में इसका क्या महत्व है | इस में हर्षिता ने प्रथम स्थान , प्रियांशी ने द्वितीय और संगम, काजल और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की भावना का विकास होता है | अंग्रेजी की विभागाध्यक्षा डॉ . मधु शर्मा ने भी अपने विचार रखे | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. सुमन मलिक ने किया |  इस प्रतियोगिता के मौके पर अंग्रेजी विभाग से प्रो. मंजू व प्रो. सोनल डोगरा मौजूद रहे | इस  प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया | डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए | ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में शिक्षण को बढ़ावा देती है और बच्चों का हौसला बढ़ाती  है  और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया |

Comments