Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान काला आम्ब मोड़ पर चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरूख पुत्र जहाने आलम निवासी हाली कालोनी व मुस्तकीम पुत्र नवाब निवासी भारत नगर पानीपत के रूप में हुई। आरोपी स्काई लार्क के पास पिज्जा गैलरी के बाहर से चोरी की प्लसर बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से दोनो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शुक्रवार को गश्त के दौरान सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम सनोली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की काला आम्ब मोड़ पर संद्विगध किस्म के दो युवक एक काले रंग की प्लसर बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपियों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक अक्तुबर में स्काई लार्क के पास पिज्जा गैलरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों से पुछताछ में खुलाशा हुआ दोनो नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनो आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में शुक्रवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे।

थाना शहर में बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे राहुल पुत्र नरेश निवासी हुडा सेक्टर फेस वन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

राहुल ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 29 अक्तूबर की शाम दोस्तों के साथ स्काई लार्क के पास पिज्जा गैलरी के पास काम से गया था। अपनी प्लसर बाइक को पिज्जा गैलरी के सामने खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर बाद आकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। राहुल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बाइक चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments