Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्पेशल पुलिस आफिसर (एस.पी.ओ) के पदों पर नियुक्ति बारे

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2022, हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेश क्रमांक नं0 18490-513/E(11)-1 दिनांक 25-08-2022 के अनुसार जिला पानीपत पुलिस मे 65 व पिछली भर्ती से 22 पद रिक्त होने पर जो कुल 87 पद स्पेशल पुलिस आफिसर (एस.पी.ओ) की भर्ती की जानी है यह भर्ती माननीय पुलिस महानिदेशक हरिय़ाणा द्वारा गठित बोर्ड द्वारा की जाएगी । अत इच्छुक उम्मीद्वार दिनांक 30-08-2022 को समय सुबह 7:00 बजे अपने मुल दस्तावेजो सहित जिला पुलिस लाईन पानीपत मे पहुचे ।

नियम व शर्ते :-

1 इस भर्ती प्रक्रिया मे मुख्य रूप से आर्मी एक्स सर्विसमैन, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस से सेवानिवृत उम्मीदवार,एच.आई.एस.एफ के महिला व पुरूष, और 2004 मे एच.ए.पी मे सिपाही पदों के लिए चुने गए 819 कैंडिडेट हिस्सा ले सकते हैं ।
2 इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच हो ।
3 सेवानिवृति के समय मिला हुआ मैडिकल फिटनैस सर्टिफिकेट प्रथम श्रेणी का होना आवश्यक है ।

नोट- इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सदस्य अपने साथ अपनी सर्विस बुक की छाया प्रति, आयु प्रमाण पत्र, 4 फोटो पासपोर्ट साईज, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादी के इलावा सभी दस्तावेजो की मुल काँपी अवश्य़ लेकर आएं ।

अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 7056000126 पर सम्पर्क कर सकते है ।

Comments