डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में समर कैंप का किया शुभारंभ
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक- 21मई2022 को ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत किंडर गार्डन विंग की कक्षा नर्सरी से चौथी तक के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक एवं क्रियात्मक क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ड्रॉ एंड पेंट, क्ले मॉडलिंग, स्टोरी टेलिंग, साइंस एक्सपेरिमेंट, म्यूजिकल राइमस, मार्शल आर्ट, नृत्य, फायर लेस कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं योगा आदि क्रियाओं को शामिल किया गया।

समर कैंप के दौरान आज का मुख्य विषय रहा- ‘ड्रॉ एंड पेंट’ जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाकृतियाँ बनाईं और उन्हें रंगों से सुसज्जित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बच्चों को भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया और कहा हम समर कैंप के जरिए बच्चों को उनके रुचि क्षेत्र में निपुणता हासिल करवाना चाहते हैं ताकि हमारे बच्चे अपने दैनिक अभ्यास से अपना हुनर निखार सकें और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर जीवन में सफलता हासिल कर सकें।

Comments