देशा में देश भारत ,भारत में हरियाणा जैसे हरियाणवी गीतों पर जमकर थिरकीं महाविद्यालय की छात्राएं
दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन
BOL PANIPAT : मतलौडा 08 अक्टूबर (कविता), स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूँज का शनिवार को प्राचार्य डॉ संदीप कंदवाल अध्यक्षता में समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुर कलां की उपकुलपति प्रोफेसर डॉ सुदेश ,गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में राजकीय महाविद्यालय सफीदों जींद की प्राचार्या डॉ तनासा हुड्डा व विशिष्ट अतिथियों के रूप में वेद प्रकाश पालीवाल , पीसी गुप्ता ने शिरकत की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया। डॉक्टर संदीप कंदवाल ने सभी अतिथियों का महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया तथा महाविद्यालय के अब तक के विकास कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया और देशा में देश भारत ,भारत में हरियाणा ,मेरा चूंदड़ मंगा दे ओ नन्दी के बीरा जैसे हरियाणवी गीतों पर नाच कर सबका मन मोह लिया। छात्राओं ने नृत्य, गायन, माइम, नाटक तथा रिचुअल की विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दी। मंच का संचालन सांस्कृतिक गतिविधियों के अध्यक्षा मंजू शर्मा, प्रदीप कुमार व मैडम मनीषा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मैडम कविता, मैडम लीना, मैडम प्रिया, मैडम रेखा, उमेश कुमार व डॉ विनय ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
मुख्य अतिथि उप कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने छात्राओं को सभी क्षेत्रों में अपना सर्वांगीण विकास करने का संदेश तथा आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उपकुलपति ने घोषणा भी की आगामी वर्षों में इस प्रकार के प्रतिभा खोज कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के संयोजन द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा को यूथ फेस्टिवल करवाने का अवसर प्रदान करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ तनासा हुड्डा ने छात्राओं को अपने लक्ष्य पर नजर टिकाए रखने की बात कही।
प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को पालीवाल अवीरा फाउंडेशन पानीपत के द्वारा वेद प्रकाश पालीवाल के कर कमलों से नगद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पीसी गुप्ता ने छात्राओं की विभिन्न गतिविधियों के लिए 10000 की राशि का सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ रामनिवास ने सभी अतिथियों छात्राओं स्टाफ तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में उपस्थित रहने और सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डांस में संध्या तथा निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा टीचिंग तथा नॉन टीचिंग का स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments