Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


कार चलने की जिद्द ने ली युवती की जान। अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। 

By LALIT SHARMA , in Accident , at May 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : दिल्ली पैरलर नहर में एक कार गिर गई. इस दुर्घटना में एक लड़की की मौत हो गई।कार को नहर में गिरता देख  नजदीक स्थित  एकता कॉलोनी के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में रस्सी से चेन बनाकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। एक युवती व एक युवक को कार नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मगर ड्राइविंग सीट पर बैठी युवती नहीं निकल पाई। बताया जा रहा है कि कार में दो लड़कियां और एक लड़का सवार था।  तभी एक लड़की ने कार चलाने की जिद्द की जिसे कार अच्छे से चलानी भी नहीं आती थी। जैसे ही वह ड्राइवर सीट पर बैठी तो कुछ दूरी पर ही अपना संतुलन खो दिया और कार नहर में गिर गई।

जांच में सामने आया है कि एक्सिस बैंक में काम करने वाली सेल्स ऑफिसर रितू सौंदापुर में किसी विक्की नाम के शख्स का बैंक खाता खोलने आई थी। रितू यहां तक ऑटो में सवार होकर आई थी। उसने खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने दोस्त राहुल व परिधि को कॉल की और कहा कि वे उसे लेने वहीं आ जाए।

जिसके बाद दोनों उसे लेने वहां पहुंच गए। तभी परिधि निवासी सौंदापुर ने राहुल से जिद्द की कि गाड़ी वह चलाएगी। राहुल और रितू ने मना भी किया। लेकिन परिधि ने किसी की नहीं सुनी और ड्राइविंग सीट पर बैठ गई। अभी गाड़ी चलाई ही थी कि परिधि अपनी संतुलन खो बैठी और गाड़ी नहर में गिर गई।

जिसके बाद नहर से तीनों को निकाल लिया गया है। मौके पर पहुंचे पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंसपेक्टर बलराज ने महिला ड्राइवर को पेट के बल लिटाकर शरीर में भरा पानी बाहर निकाला। उसे ऑक्सीजन भी देने का प्रयास किया। युवती में कुछ सांस आए तो  थाना प्रभारी  उसे  सरकारी गाड़ी में नजदीकी  निजी अस्पताल में ले गए, जहां  उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई।

Comments