Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसें टकराई, 25 यात्री घायल

By LALIT SHARMA , in Accident , at February 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत मतलोडा  क्षेत्र में भालसी गाँव के स्वर्ण जयंती पार्क के समीप सड़क हादसे में 20 – 25 यात्री घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब दो प्राइवेट बस सिंगल रोड पर एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गई। दोनों बसें प्राइवेट है और पानीपत से सफीदों के रूट पर जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे भक्ति के स्वर्ण जयंती पार्क के पास एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते दोनों बसों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक बस सड़क से उतर कर किनारे पर लगे पेड़ से टकरा गई।

इस भिड़ंत में बसों के आगे चल रही एक कार भी दुर्घटना की चपेट में आ गई एक बस ने अनियंत्रित होकर कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों बसों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए । लोगों ने डायल 112 पर हादसे की सूचना पुलिस को दी।

बस में सवार सवारियों का कहना है कि उनमें से कुछ लोगों ने बस चालकों को समझाया था और बस को धीरे चलाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने सवारियों की जान की परिवहन नहीं की और तेज गति से बस चलाते रहे यही नहीं टोकने पर वे सवारियों से बदतमीजी भी करने लगे।

सवारियों का कहना है कि दोनों बस चालक रूट पर ज्यादा से ज्यादा सवारी उठाने के चक्कर में एक दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

Comments