Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स ने विश्व तंबाकृ निषेध दिवस पर निकाली नशामुक्ति यात्रा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 31, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : बापोली , 31 मई (प्रीति शर्मा): हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स हरियाणा के राज्य मुख्यालय निर्देशानुसार जिला पानीपत में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कम जिला चेयरमैन कुलदीप दहिया के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छाजपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इसमें अध्यापकों एवं छात्रों ने नशामुक्ति यात्रा का आयोजन किया।

सभी अध्यापकों एवं बच्चों ने इसमें भाग लिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया एवं इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। जिला सचिव विनोद वत्स ने बताया की नशामुक्ति यात्रा का आयोजन जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं गांव में किया जा रहा है । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, पंकज कौशिक, प्रोमिला मलिक, सविता अहलावत ,राजेश कुमार, वेद प्रकाश, संगीत कुमार सभी छात्र छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Comments