Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफतार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 जून 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने फैक्टरी से काम कर घर लोट रहे श्रमिक से मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात में शामिल फरार चल रहे एक और आरोपी को मंगलवार सायँ गुप्त सूचना पर दंबिस देकर कोर्ट कॉम्पलेक्स की पार्किंग से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशु पुत्र भागा निवासी राकेश कालोनी कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी आशु के कब्जे से उसके हिस्से में आई छीन्नी गई राशि में से बचे 1000 रूपए की नगदी बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी आशु को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी थाना औधोगिक सैक्टर 29 में दर्ज स्नेचिंग की एक अन्य वारदात के संबंध में पानीपत जेल में बद था, जनवरी में जेल से बेल पर बाहर आया था।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सीआईए-वन पुलिस की टीम ने नवम्बर 2021 में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर डिटेन किया तो नाबालिग आरोपी ने साथी आरोपी आशु पुत्र भागा निवासी राकेश कालोनी कुटानी रोड पानीपत, आलम व एक अन्य के साथ मिलकर सितम्बर में पानीपत अनाज मंडी के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में विशाल पुत्र मदनपाल निवासी करोडी शामली यूपी हाल किरायेदार आजाद नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। छीना गया मोबाइल फोन गिरफ्तार नाबालिग आरोपी के कब्जे से बरामद कर नाबालिग आरोपी को जूवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजने के बाद पुलिस टीम ने वारदात में शामिल रहे फरार आरोपी आशु व आलम की धरपकड़ के लिए दोनो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।

विशाल पुत्र मदनपाल निवासी करोडी शामली यूपी हाल किरायेदार आजाद नगर पानीपत ने थाना औघोगिक सैक्टर 29 में शिकायत देकर बताया था की वह गुप्ता नेशनल फैक्टरी में काम करता है। 8 सितम्बर को फैक्टरी से काम कर आजाद नगर में कमरे पर जा रहा था। जब वह अनाज मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से एक बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक पर चार अज्ञात युवक सवार होकर आए और उससे मोबाइल फोन,10 हजार रूपए व एटीएम कार्ड छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना औघोगिक सैक्टर 29 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments