11 जून 2022 से कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी शास्त्रीय नृत्य कत्थक एवं भरतनाट्यम रुचि कक्षाएं
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा करवाया जाएगा रुचि कक्षाओं का आयोजन
रुचि कक्षाओं में भाग लेने के लिए 06 जून तक करें आवेदन
BOL PANIPAT , 2 जून। प्रदेश के किशोरों व युवाओं में कत्थक और भरतनाट्यम की परंपरा को प्रचलित रखने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा शास्त्रीय नृत्य कथक एवं भरतनाट्यम की रुचि कक्षाएं आयोजित की जायेंगी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में इन रुचि कक्षाओं का आयोजन 11 जून से कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के निकट कला कीर्ति भवन में किया जाएगा।
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी अनुसार रुचि कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 6 जून तक विभाग की ई-मेल आईडी artandculturalaffairshry@gmail.com पर अपने आवेदन भेज सकते हैं। रुचि कक्षाएं दो आयु वर्ग पांच से पंद्रह वर्ष व पंद्रह वर्ष से पच्चीस वर्ष में आयोजित की जाएंगी। अच्छा प्रदर्शन करने पर विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। रूचि कक्षाओं के विषय में अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के दूरभाष नंबर 0172-27923896 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments