सेक्टर 11 -12 वासियों की समस्या को सुनकर मौके पर पहुंचे विधायक प्रमोद विज.
-कराया समस्या का समाधान, हटवाया मलबा

BOL PANIPAT : सेक्टर 11 -12 में ठेकेदार के द्वारा नाला बना कर मलबा रोड पर छोड़ देने की शिकायत पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने तुरंत कार्य स्थल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर गंदगी देख कर अधिकारियों को बुलाया एवं सफाई कराई। अधिकारियों को आगे भी व्यवस्थित रूप से सफाई जारी रखने के आदेश दिए।

वही स्थानी वासियों का कहना है कि क्षेत्र में नाला तो बना दिया गया है परंतु बिजली के खंभे अभी भी नाले के बीचो बीच मौजूद है। ऐसे में बारिश के मौसम में पानी की निकासी कैसे होगी यह बड़ा सवाल है। इसके अलावा बिजली के खंभे नाले के बीचो बीच मौजूद होने के कारण पूरे क्षेत्र में करंट का खतरा भी बना रहेगा।

स्थानी निवासियों का कहना है कि ठेकेदार ने नाला बनाते वक्त मलबा नाली के भीतर ही छोड़ दिया था जिस कारण नाले में काफी अवरोध है ऐसे में पानी की निकासी इस नाले से हो पाएगी इस बारे में संशय बरकरार है। इतना ही नहीं निर्माण के वक्त ठेकेदार ने साथ लगते पार्क की दीवार की तोड़ दी थी .नाला बनने के बाद उसे ठीक नहीं करवाया। अब कॉलोनी वासियों ने अपने खर्चे पर पार्क की दीवार को ठीक करवाया है। इस बारे में भी विधायक को स्थानीय निवासियों ने बताया।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार
विधायक विज के द्वारा स्थानीय लोगों की समस्या सुन कर तत्काल दौरा कर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि वो विधायक विज की कार्यशैली की सराहना करते है। तत्काल समस्या सुन कर खुद पहुंच कर समस्या का समाधान किया। ये उनका सौभाग्य है कि उन्होंने नेक कार्यशैली के विधायक को पानीपत के विकास के लिए चुना है।

वही विधायक विज ने बातचीत में बताया कि लोगों के द्वारा गंदगी की शिकायत की गयी थी। जिसे अब साफ कर दिया गया है एवं पानीपत शहर को साफ सुथरा सुंदर बनाना उनका सपना है।

Comments