Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे पर स्माइल फाउंडेशन द्वारा बृद्धाश्रम में बुजुर्गों से चाय पर चर्चा की

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  आज वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे पर स्माइल फाउंडेशन द्वारा बृद्धाश्रम में बुजुर्गों से चाय पर चर्चा की,इसमें डी एल एस ए से सी जे एम अमित शर्मा साथ रहे।उन्होंने वह के बुजुर्गों की बीमारी के लिए कोई दिक्कत न आए इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की लिए कहा. आश्रम के बाहर रैंप की जरूरत थी तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको बनाया जाएगा।वहा काम कर रहे लोगो की सैलरी को बढ़ाने की बात की ओर कहा कि बुजुर्ग के बिना हमारी गति नहीं है.

अपने जिंदगी के तजुर्बे से ये एक बहुत अच्छी सलाह हमे दे सकते हैं।और बच्चे संस्कार हमारे बुजुर्गो से ही सीखते हैं।उनके लिए जो भी अच्छी योजनाए है उनके बारे में उन्हें बताया गया है व इनकी समस्याओं के बारे में बात की गई है।स्माइल फाउंडेशन के मेम्बर गिरीश शर्मा ने कहा कि आज हमने बृद्धाश्रम में उनकी दिक्कतों के बारे में जाना।उनसे बातचीत की,यहाँ काम करने वालो के बारे में जानकारी ली।आयुष्मान कार्ड के बारे में बताया।घर परिवार के बारे में जाना।उनको अपनेपन का अहसास हुआ और बहुत खुश हुए।और कहा कि समय समय पर यहाँ आए।इस मौके पर गिरीश शर्मा, विपुल धीमान,राहुल कुमार,राजीव जी आदि का सहयोग रहा।

Comments