Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र  डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त जिलाधीश सुशील सारवान ने जारी किए आदेश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 जून। समालखा नगरपालिका चुनाव के मद्ïदेनजर जिलाधीश सुशील सारवान ने अपराध प्रक्रिया 1973 की धारा 23(1) व 23(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिका आम चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने बारे डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेशों के तहत जिला राजस्व अधिकारी चन्द्र मोहन को चुनाव के दौरान जोनल डयूअी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। डीएसपी प्रदीप कुमार इनके साथ रहेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ओवर ऑल इन्चार्ज रहेंगी। पुलिस अधीक्षक पानीपत 19 जून मतदान के दिन प्रत्येक डयूटी मैजिस्ट्रेट को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराएंगे। जिन अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है उन सभी को नगरपालिका चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम समालखा को रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

आदेशानुसार यूएचबीवीएन बिहौली के एसडीओ मुकेश दुरेजा को पोलिंग स्टेशन नम्बर 7 व 8 में पटवार घर गांधी कॉलोनी समालखा राईट साईड कक्ष तथा बाई साईड कक्ष में, कृषि विभाग छाजपुर के एडीओ नरेन्द्र सिंह दहिया को पोलिंग स्टेशन नम्बर , 10 व 11 में पीडब्ल्यूडी समालखा राईट साईड कक्ष व मिडल कक्ष तथा बाई साईड कक्ष में, कृषि विभाग बापौली के एडीओ संदीप बजाज को पोलिंग स्टेशन नम्बर 12 व 13 में आईटीआई गर्ल ऑफिस समालखा के दाई साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में, पीडब्ल्यूडी बीएण्डआर समालखा के एसडीओ शमशेर को पोलिंग स्टेशन नम्बर 14 व 15 में बीईओ ऑफिस समालखा के बाई साईड कक्ष व दाई साईड कक्ष में, पीडब्ल्यूडी मैकेनिक पानीपत के एसडीओ धमेन्द्र कुण्डु को पोलिंग स्टेशन नम्बर 1 व 20 में बीडीपीओ समालखा दाई साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में, वेस्ट साऊथ डिविजन एसडीओ राजेश को पोलिंग स्टेशन 18 में राजकीय प्राईमरी स्कूल माता मन्दिर समालखा में, जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्ïडा को पोलिंग स्टेशन नम्बर 28 व 29 में भारतीय शिक्षा सनातन समालखा के राईट साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में, एसीडीओ पानीपत जोगिन्द्र सिंह को पोलिंग स्टेशन नम्बर 16 व 17 में समाज सेवा समिति समालखा के बाई साईड व दाई साईड कक्ष में, कृषि विभाग बापौली के बीएओ सतीश कुमार को पोलिंग स्टेशन 21, 22 व 23 में राजकीय प्राईमरी स्कूल भारभुजा गली समालखा के दाई साईड कक्ष, मिडल कक्ष व बाई साईड कक्ष में डयूटी मैजिस्टे्रट लगाया गया है।

इसी प्रकार एएफएसओ पानीपत देवेन्द्र कादियान को पोलिंग स्टेशन नम्बर 3 व 4 में राजकीय प्राईमरी स्कूल भापरा कॉलोनी समालखा के दाई साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में, कृषि विभाग पानीपत के बीएओ सेवा सिंह को पोलिंग स्टेशन 5 व 6 में राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल समालखा के बाई साईड कक्ष व दाई साईड कक्ष में, तहसील वैलफेयर ऑफिस समालखा के होशियार सिंह को पोलिंग स्टेशन नम्बर 1 व 2 में मार्केट कमेटी ऑफिस समालखा के दाई साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में, कृषि विभाग पानीपत के क्यूसीआई शमशेर सिंह को  पोलिंग स्टेशन 24 व 25 में वैश्य गल्र्ज कॉलेज समालखा के राईट साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में, कृषि विभाग पानीपत के एसएमएस बलजीत सिंह को पोलिंग स्टेशन नम्बर 26 व 27 में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समालखा के बाई साईड कक्ष व दाई साईड कक्ष में, वेस्ट/साऊथ डिविजन पानीपत के एसडीओ सरबजीत सिंह को पोलिंग स्टेशन नम्बर 31 व 32 में वैश्य ब्वायज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल समालखा के दाई साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में तथा वेस्ट/साऊथ डिविजन पानीपत के एसडीओ सुखबीर सिंह को पोलिंग स्टेशन नम्बर 33 व 34 में वैश्य गर्ल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल समालखा के दाई साईड कक्ष व बाई साईड कक्ष में डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एचएसपीसीबी पानीपत के एसडीओ प्रदीप सिंह व एचएसएएमबी पानीपत के एसडीओ प्रदीप शर्मा को डयूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में आरक्षित रखा गया है।

Comments