Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


आपदा प्रबंधन को लेकर की समीक्षा बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 जुलाई। मानसून सत्र को देखते हुए प्रदेश के वित्त विभाग के आयुक्त पी.के. दास ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक की। पी.के. दास ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी ज्यादा बारिश होने की सम्भावना है। जिसके कारण नहरों में जल भराव की मात्रा ज्यादा और खेतों में भी पानी ठहराव की ज्यादा सम्भावना रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी पहले से ही आने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें ताकि फसलों के नुकसान व अन्य किसी भी खतरे से आसानी से निपटा जा सके। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों हुए  फसलों के नुकसान मुआवजा को लेकर भी हर जिले से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीडि़त किसानों को उनका फसल आपदा मुआवजा समय पर मिलना चाहिए।

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने आयुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने बारिश में आने वाली किसी भी समस्या से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयारी की हुई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए जिला में कुल 46 ड्रेन हैं जिनमें से 24 की अच्छे तरीके से सफाई हो चुकी है तथा बाकी का काम जारी है। उपायुक्त ने आयुक्त को जानकारी देते हुए कहा कि पानीपत जिला के ग्रामीण क्षेत्र में पानी ठहराव की अभी तक कही भी समस्या नही है। इसी कड़ी में शहरी क्षेत्र में ऐसी समस्या से निपटने के लिए सिंचाई, निकाय व अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बैठक में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments