Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में कुल 2 लाख 42 हजार एकड़ में से 1लाख 31 हजार 184 एकड़ का पंजीकरण हो चुका है : राजेंद्र सिंह सोलंकी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जनवरी-कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेंद्र सिंह सोलंकी ने शनिवार को पानीपत में विभाग के कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें प्रधानमंत्री मानधन योजना व मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का अवलोकन किया गया।

अतिरिक्त निदेशक राजेंद्र सोलंकी ने अवलोकन करने के बाद बताया कि जिला पानीपत में प्रधानमंत्री मानधन योजना में कुल 680 किसानों का डाटा प्राप्त हुआ था, जिसमें से 62 किसानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है,वहीं 220 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाने से मना कर दिया है। इसी तरह 211 किसान पंजीकरण के लिए योग्य पाए गए हैं तथा एक किसान की मृत्यु हो चुकी है व 14 किसान दिए गए पते पर नहीं पाए गए हैं। बाकी बचे 72 किसानों का पंजीकरण करवाने हेतु उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इसी तरह मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में कुल 2 लाख 42 हजार एकड़ में से 1लाख 31 हजार 184 एकड़ का पंजीकरण हो चुका है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक वीरेन्द्र देव आर्य ने अतिरिक्त निदेशक को आश्वस्त किया कि बाकी बचे हुए क्षेत्र हेतु किसानों को विभाग द्वारा प्रेरित किया जाएगा। तय समय में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और किसानों को प्रेरित करने के लिए भी इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा इस बैठक में सहायक अधिकारी राजेश भारद्वाज जय भगवान विजेंद्र सिंह सतीश कुमार जितेंद्र सर खंड कृषि अधिकारी राकेश कुमार भी उपस्थित थे।

Comments