विद्यार्थी नशे से दूर रहकर जीवन में बढ़े आगे : इंस्पेक्टर महिपाल सिंह
पानीपत पुलिस ने “नशे से आजादी पखवाड़ा” अभियान के तहत आईटीआई में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक।
BOL PANIPAT : 17 जून 2022, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नशे से आजादी पखवाड़ा” के अंतर्गत थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और नशा ना करने की शपथ दिलवाई।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कहा कि नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता हैं। नशा एक गंभीर समस्या है। नशे का आदी होना आसान है लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे की लत के कारण होने वाले स्वास्थ्य के नुकसान की भरपाई करना बेहद कठीन है। नशे के कारण व्यक्ति का समाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। समाज में कई लोग ऐसे होते है जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदी हो जाते हैं, उनके लिए वापस लौटना और जिंदगी की नयी शुरुआत करना मुश्किल होता है, क्योंकि नशे के कारण उनमें इतना मनोबल भी नहीं होता कि नशा छोड़ने के लिए संकल्प ले सकें। इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है।
नशे के संबंध में जारी टोल फ्री नंबर के बारे जानकारी दी।
हर प्रकार के नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना के लिए निशुल्क हैल्पलाइन नम्बर 9050891508 जारी किया गया है। यह टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निर्देशो के तहत “नशे से आजादी पखवाडा” अभियान के तहत पानीपत पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध आमजन को जागरुक करने व नशे की रोकथाम के लिए 12 जून से 26 जून तक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के क्रार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमे नशीली दवाओ, नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे बताकर आमजन को जागरुक किया जा रहा है। जिसका उद्देशय राज्य को नशीली द्ववाओ, नशीले पदार्थों के खतरे से दूर करना है। इस अभियान के तहत सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-2 एरिया में जाकर लोगो को नशीली पदार्थों व नशे के खिलाफ जागरुक कर रहे है। इसके अतिरिक्त हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों द्वारा जारी किए गए नि:शुल्क हैल्पलाईन नम्बर 9050891508 के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।

Comments