अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा ऑनलाइन योगा अभ्यास करके निरंतर योगा करने का दिया संदेश
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर 21 जून 2022 को ऑनलाइन योगा अभ्यास द्वारा स्वस्थ शरीर के लिए निरंतर योगा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक पार्थ ने सभी को योगा का महत्व बताया और सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण ने Google Meet द्वारा योगा में भाग लेकर अभ्यास किया। इस योग दिवस पर सभी ने सुखासन, पद्मासन, सेतुबंध आसन, बद्ध पद्मासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, चक्रासन, हनुमानासन, भुजंगासन, नौकासन आदि का अभ्यास करके स्वस्थ शरीर के लिए निरंतर योग करने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी की देख-रेख में किया आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि आज के तनावपूर्ण माहौल में योग करके हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऑनलाइन योग आयोजन उस प्रकृति का साक्षी है, जो सबको एक करने की क्षमता रखती है।
योगा की हमारे जीवन में अहम भूमिका है। आज आवश्यकता है, योग के संदर्भ में अपनी सामूहिक सोच बढ़ाते हुए विकास के लक्ष्य को पहचान कर उनकी ओर अग्रसर होना। जीवन के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन योग करना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड और अध्यापकगण मौजूद रहें।

Comments