अवैध शराब तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 21 जून 2022, शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुशील पुत्र सत्यवान निवासी बड़ छप्पर हिसार के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने 10 दिन पहले समालखा के नजदीक जीटी रोड पर नाकाबंदी कर अवैध देसी शराब से भरे केटर सहित आरोपी चालक प्रदीप पुत्र नरेंद्र निवासी लाखन माजरा रोहतक को गिरफ्तार किया था। केंटर से अवैध देशी शराब की 1031 पेटी बरामद हुई थी। बरामद शराब की करीब 10 लाख रुपए कीमत बताई गई थी। पुलिस टीम ने थाना समालखा में आरोपियों के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप से प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त शराब पंजाब से गुरूग्राम में तस्करी के लिए लेकर जाने बारे स्वीकारा था। उसको इसकी एवज में 20 हजार रूपए मिलने थे। शराब तस्करी में शामिल आरोपियों बारे गहनता से पुछताछ करने, ठीकानों का पता लगाने व काबू करने के लिए पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को 10 जून को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया रिमांड के दौरान आरोपी प्रदीप से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया था कि हिसार के गांव बड छप्पर निवासी सुशील पुत्र सत्यवान ने करनाल एल वन से केटर में शराब लोड करवा कर नमस्ते चौक पर केंटर उसको दिया था। अवैध शराब तस्करी के लिए गुरूग्राम लेकर जानी थी। सुशील कार में केंटर के आगे-आगे चल रहा था। इसकी ऐवज में सुशील से उसको 20 हजार रूपए मिलने थे। आरोपी प्रदीप को रिमांड अवधी पूरी होने पर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सीआईए-टू पुलिस की टीम आरोपी सुशील को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। सीआईए-टू पुलिस की टीम को सोमवार साय आरोपी सुशील के समालखा मंडी में घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू किया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी सुशील को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया।

Comments