स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की बाइक, छीने गए दो मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी व 7 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 29 जून 2022 , पानीपत, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन पुत्र वेद सिंह निवासी डिमयाना व करन पुत्र रामदिया, लवप्रीत पुत्र स्वर्णजीत निवासी उरलाना खुर्द पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ करने के साथ ही आरोपियों के कब्जे से स्नेचिंग की वारदात में प्रयोग की बाइक, छीने गए दो मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी व 7 हजार रूपए बरामद कर गिरफ्तार तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार साय उनकी एक टीम गश्त के दौराना थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव उरलाना कला के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के तीन युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर उरलाना कला अड्डा पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सहित तीनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान पवन पुत्र वेद सिंह निवासी डिमयाना व करन पुत्र रामदिया, लवप्रीत पुत्र स्वर्णजीत निवासी उरलाना खुर्द पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो तीनों आरोपियों ने मिलकर करीब 25 दिन पहले उक्त बाइक पर सवार होकर रात के समय शिव चौक के पास दुकान के बाहर बैठकर शराब पी रहे दो युवकों से मोबाइल फोन, पर्स व दो सोने की अंगूठी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना माडल टाउन में सुनील पुत्र हरिचंद्र निवासी राज नगर पानीपत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बरामद बाइक बारे पूछताछ करने पर आरोपी पवन ने उक्त बाइक करीब 4 महीने पहले गाजियाबाद यूपी से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
स्नेचिंग की वारदात बारे थाना माडल टाउन में सुनील निवासी राज नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना माडल टाउन में सुनील पुत्र हरिचंद्र निवासी राज नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की 2 जून की देर रात शिव चौक के पास दुकान के बाहर तख्त पर बैठकर वह दोस्त धर्मेद्र पुत्र उमेद सिह निवासी आजाद नगर पानीपत के साथ शराब पी रहा था। रात करीब 1:30 बजे एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल फोन, पर्स व धर्मेद्र से सोने की दो अंगुठी, मोबाइल फोन व 1300 रूपए छीनकर फरार हो गए। पर्स में 5 हजार रूपए, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाईसेंस था। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में आईपीसी की धारा 379ए व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments