Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी की एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र ताराचंद निवासी सेकनपुर करनाल हाल अशोक विहार कॉलानी पानीपत व सुदामा पुत्र धर्मबीर निवासी राय मालपुर हाल डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो ने मिलकर दिन में राजीव कॉलोनी से बाइक चोरी की। आरोपी चोरी की बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस टीम ने गिरफतार दोनो आरोपियों के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार सायँ उनकी एक टीम गश्त के दौरान गांव सनौली के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध किस्म के युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर पानीपत से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जा रहे। आरोपियों के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत सनौली अड्डा पर नाकाबंदी कर बाइक सहित दोनों आरोपी युवको को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक दिन के समय राजीव कॉलोनी से चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनो आरोपी चोरी की उक्त बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में विक्की पुत्र किशोर निवासी राजीव कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments