Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एम.ए. हिंदी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा वित्तीय वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मान देते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में एम.ए. हिंदी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा वित्तीय वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मान देते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया | कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य अजय कुमार गर्ग के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन करके  हुआ |

विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों नृत्य गायन, शायरी कविता में अपनी प्रतिभा द्वारा समारोह को यादगार बना दिया | विद्यार्थियों द्वारा इस समारोह में अलग-अलग गेम प्रस्तुत किए गए जिनमें साड़ी पहनना पेपर डांस गुब्बारे फुलाना आदि रहे | विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर एवं स्टेचू गेम का आयोजन किया | विदाई समारोह में दीपक मिस्टर फेयरवेल और नीलम को मिस फेयरवेल चुना गया साथ ही अंजू को मिस पर्सनैल्टी, किरण को मल्टी टैलेंटेड , प्रदीप को मिस्टर इंटेलिजेंट, मनोज और राकेश को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बच्चों को आने वाली जिंदगी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका सफर अच्छा और समृद्ध  रहे आपको जीवन की हर क्षेत्र में सफलता मिले |

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि प्रभा ने कहां कि प्यारे बच्चों आपकी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अलविदा कहने का समय आ गया है लेकिन जीवन में एक बात जरूर याद रखना कि किसी भी चुनौती से घबराना मत आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम करके उसका सामना करना और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते जाना तभी आप आने वाले समय में अपने आप को एक उज्जवल भविष्य प्रदान कर पाएंगे |

इस समारोह में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. नरूला, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो अश्विनी गुप्ता, डॉ रंजू गंधीर, डॉ पूजा मलिक एवं प्रोफेसर रितु मलिक मौजूद रहे।

Comments