जिले के 740 नंबरदारों को मिलेंगे स्मार्टफोन
BOL PANIPAT , 9 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन व आमजन के बीच नंबरदार सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिला के 740 नंबरदारों को विभाग की तरफ से स्मार्टफोन दिए जाएंगे। पानीपत व मडलौडा तहसील के 298 नंबरदारों के लिए स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय मेेंं 18 जुलाई को व इसराना तहसील के 164 नम्बरदारों के लिए 19 जुलाई को किया जाएगा। इसी कड़ी में समालखा व बापौली तहसील के 278 नम्बरदारों के लिए स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन समालखा के वैश्य गर्ल्स कॉलेज के ऑडीटोरियम में 20 जुलाई को किया जाएगा।

Comments