Monday, November 2, 2026
Newspaper and Magzine


सीएम फ्लाइंग दस्ते ने पानीपत नगर निगम में  रेड की।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 14, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज सुबह कार्यालय खुलने के वक्त एकाएक सीएम फ्लाइंग दस्ते ने अचानक पानीपत नगर निगम में  रेड की। 30 सदस्यीय दो टीमों ने नगर निगम के रेलवे रोड स्थित कार्यालय व पालिका बाजार स्थित कार्यालय को अपने कब्जे में लिया।दोनों टीमों द्वारा लगातार हर दस्तावेज को चेक किया गया । संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली गयी। जिस शिकायतों पर टीम यहां पहुंची है, उन शिकायतों की फाइलें भी खुलवाई गई। बताया जा रहा है कि सीएम फ्लाइंग टीम को बहुत सी अनियमितताएं और खामियां मिली है।

टीमों ने एक और जहां नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यालय को खंगाला है, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि के कार्यालयों में भी दस्तक दी है। नगर निगम के कामों से जुड़े हर एक कागज को बारीकी से चेक किया गया।जानकारी देते हुए सीएम फ्लाइंग एवं सीआईडी डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि उनके पास प्रॉपर्टी आईडी, NDC, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, लेवल-2 की फाइल, साफ-सफाई समेत अनेकों तरह के कामों की शिकायतें आई हुई है।कुछ शिकायते तो 2016 को जमा करवाई गयी फाइल्स को लेकर भी मिली थी। 

उन्होंने बताया की उन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि महीनों-महीनों तक अधिकारी-कर्मचारी चक्कर लगवा रहे हैं, मगर उनके काम नहीं हो रहे हैं। अक्सर उनकी फाइलों को किसी न किसी तरह की कमियां बता कर फेंक दिया जाता है। अगर कोई फाइल जमा कर ली गई, तो उस फाइल को कर्मचारी बिना किसी सिफारिश के नहीं निकालते हैं। जिन लोगों की सिफारिशें नहीं है, उनकी फाइलें अपने पास जमा कर ली जाती है। इन सभी शिकायतों की जांच व समाधान के लिए आज की कार्यवाही की गयी है। आज सुबह ठीक 9 बजे जब  वे टीम के साथ निगम कार्यालय पहुंचे तो पाया कि कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं थे। डयूटी के वक्त 9 बजे तक अधिकांश कर्मचारी व अधिकारी अपने कार्यालय तक नहीं पहुंचे थे।

Comments