अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गांव गढ़ी बेसिक में तालाब के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र रियाज निवासी तीतरवाड़ा कैराना शामली यूपी के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब एक साल पहले 4 हजार रूपए में खरीदकर लाया था और इसे शौक के लिए अपने पास रखता था। आरोपी जुनैद के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार की साय गश्त के दौरान गांव गढ़ी बेसिक में तालाब के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक जलालपुर वाली सड़क से गढ़ी बेसिक तालाब की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने वहा से गुजरने वाले संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक जलालपुर सड़क की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जुनैद पुत्र रियाज निवासी तीतरवाड़ा कैराना शामली यूपी के रूप में बताई और वह गांव गढ़ी बेसिक में शादीशुदा है। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी जुनैद के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments