Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत की सी ए बेटी अंजली गोयल को कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल जी पानीपत की बेटी अंजलि गोयल को सम्मानित करने पहुंचे बता दे की CA के परीक्षा परिणाम में पूरे भारत में अंजली गोयल ने 7वां रैंक लाकर पानीपत व प्रदेश का नाम रोशन किया है वही आज कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बेटी अंजलि गोयल को पानीपत व प्रदेश का नाम रोशन करने पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर सम्मानित किया । वह पूरे परिवार को इतनी बड़ी कामयाबी मिलने पर शुभकामनाएं दी । वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा की आज के बच्चों को अंजली गोयल से मेहनत करने की सीख लेनी चाहिए व अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन के कामयाबी के रास्ते पर चलना चाहिए आपको बता देगी की 4 महीने पहले भी अंजलि गोयल के भाई ने भी 28 वा रैंक लाकर पूरे भारत में अग्रवाल समाज में पानीपत का नाम रोशन किया था वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने अंजली गोयल के पिता विमल गोयल व माता रजनी गोयल को भी शुभकामनाएं दी वह कहा कि अंजलि की कामयाबी में सबसे बड़ा हाथ उनके मां-बाप का हैं व सबसे पहले बधाई के हकदार अंजली गोयल के माता-पिता है वहीं कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल कहा कि वह जब भी कोई किसी भी क्षेत्र में पानीपत का नाम रोशन करेगा तो उनका हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा उनको सम्मानित किया जाएगा पानीपत के लिए यह बड़े गर्व की बात होती है जब भी किसी भी परीक्षा का परिणाम आता है उसमें पानीपत के बच्चों का नाम जरूर होता है ऐसे में पानीपत के सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाए

Comments