कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी हरियाणा दीपक बावरिया ने पूर्व विधायक बलबीर पाल शाह से मुलाकात की.
BOL PANIPAT : कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी हरियाणा दीपक बावरिया कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह के घर पहुंचे। उन्होंने बलबीर पाल शाह का कुशलक्षेम पूछा व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनो से बलबीर पाल शाह लगातार पानीपत में रह कर राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं व लगातार अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। रोजाना कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता उनसे मिलने उनके निवास पर पहुंचते हैं। जहां एक और कार्यकर्ता लगातार उनसे मुलाक़ात कर रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से उनकी इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। बलबीर पाल शाह के समर्थकों में इस मुलाकात को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।
पानीपत की जनता का मानना है कि बलबीर पाल शाह पांच बार पानीपत के विधायक रहे है। केबिनेट मंत्री भी रहे हैं। बलबीर पाल शाह आज भी कांग्रेस की टिकट के सबसे बड़े दावेदार हैं।

Comments