Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा कारप्शन कंट्रोल आर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज बजाज द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा कारप्शन कंट्रोल आर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज बजाज द्वारा रविवार जीटी रोड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कारप्शन कंट्रोल आर्गनाइजेशन पिछले काफी समय से गरीब असहाय लोगों की मदद करता आ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उस पर खरा उतरूंगा और अपने जिले के साथ-साथ प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाऊंगा। प्रदेश अध्यक्ष नीरज बजाज ने कहा कि आज के समय में क्राइम इतना बढ़ चुका है कि हमारी बहन बेटियां घर के बाहर तो क्या घरों में भी सुरक्षित नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण बढ़ता नशा है। क्योंकि नशा करने से व्यक्ति हैवान बन जाता है और वह अच्छाई और बुराई में फर्क करना भूल जाता है। संस्था की टीम नशा को खत्म करने पर भी जोर दे रही है। बजाज ने कहा कि आज हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार भी बढ़ चुका है किसी डिपार्टमेंट में जाओ सबसे पहले दलाल माई खड़े मिलेंगे और आम लोगों को काम करवाने के लिए दलालों से मिलना पड़ता है क्योंकि सीधे काम नहीं होते इस भ्रष्टाचार को खाने में भी अपनी टीम लगातार प्रयास कर रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बाजार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने का मेन मकसद गरीबों असहाय लोगों की मदद करना है ना की राजनीति में आकर अपना चेहरा चमकाना लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका मिला और वही सही एक मन में जिज्ञासा पैदा हुई की गरीबों असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए इसी मकसद से वह संस्था से जुड़कर आज गरीब असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं आने वाले समय में जिले की टीम तैयार करके भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा और गरीब असहाय लोगों की मदद की जाएगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाया जाएगा महिलाओं को सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। संस्था का मेन मकसद यही है कि प्रदेश में कहीं भी किसी गरीब के साथ अत्याचार हो रहा हो तो उसको न्याय दिलाना है।इस मौके पर राकेश कुमार नेशनल जनरल सेक्रेट्री,भारत कुमार प्रेसिडेंट यूथ सेल हरियाणा,नीरज बजाज प्रेसिडेंट क्राइम सेल हरियाणा,पिंकी निगम प्रेसिडेंट वूमेन सैल हरियाणा
,विनय डोगरा वाइस प्रेसिडेंट वूमेन सैल हरियाणा,पारुल सेक्रेट्री वूमेन सैल हरियाणा,जोगिंदर वाइस प्रेसिडेंट क्राइम सेल हरियाणा,नजर अहमद सेक्रेटरी क्राइम डिटेक्टिव सैल हरियाणा,सुनीता सेक्रेटरी वूमेन सैल हरियाणा, निखिल सेक्रेटरी क्राइम सैल हरियाणा, करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन संगठन के मेंबर मौजूद रहे।

Comments