अवकाश के दिन शनिवार को डीसी सुशील सारवान दिखे एक्शन मोड में.
सीएम घोषणा से सबंधित कार्य हो जल्द पूरे : डी.सी
BOL PANIPAT, 23 जुलाई । डीसी सुशील सारवान ने शनिवार को जिला में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर हाल जाना। इस दौरान उनके साथ सभी सबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने शिवाजी स्टेडियम में बन रहे निर्माणाधीन हॉल,हड़ताड़ी गांव निर्माणाधीन पशु पॉलिक्लिनिक, सिवाह गांव में निर्माणाधीन बस स्टैंड व स्टेडियम और महिला ट्रेनिंग सेंटर आदि कार्यों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी सबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को नसीहत देते हुए कहा कि काम की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा तथा काम को अतिरिक्त गति देकर जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खुराना,जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालिवाल, ट्रैफ़िक प्रबंधक पंकज पुनिया, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक संजय आंतिल सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

Comments