घर से भाग कर शादी करने के लिए बिहार से पानीपत पहुंचे 5 नाबालिग. पुलिस ने CWC के किया हवाले।
BOL PANIPAT : बिहार के पटना जिले से 5 नाबालिग बच्चे शादी करने के लिए घर से भाग कर पानीपत आ गए। पानीपत पुलिस ने पांचों बच्चों को शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर से बरामद किया। दरअसल पानीपत सिटी थाना पुलिस को देवी मंदिर से सूचना मिली थी कि 5 बच्चे मंदिर में पहुंचे हैं, जिनमें से 4 नाबालिग शादी करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ शादी होने से रोकी बल्कि पांचों को अपने साथ ले आई। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद उन्हें सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया है।
सीडब्ल्यूसी ने बच्चों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि 2 लड़कियां की उम्र 15 से 16 साल है, जबकि एक केवल 13 साल की है। वहीं लड़कों की उम्र 17 से 18 साल बताई जा रही है। सीडब्ल्यूसी मेंबर मुकेश आर्य ने बताया कि पांचों बच्चों की बिहार के पटना जिले में अपहरण की शिकायत दर्ज है। वही उन्होंने बताया कि बच्चों ने पूछताछ के दौरान घूमने फिरने जैसी अनेकों फिल्मी कहानियां सुनाई और घर का एड्रेस छुपाने के लिए अनेकों झूठ भी बोले। लेकिन जब गहनता से पूछा गया तो पता चला कि ये पांचों बच्चे जिनमें 2 आठवीं कक्षा की लड़कियां और 10वीं कक्षा के दो 2 लड़के व एक लड़की शादी की नीयत से पटना से पानीपत पहुंचे थे। सीडब्ल्यूसी मेंबर मुकेश आर्य ने बताया कि पांचों बच्चों को पानीपत के भोलाराम ने अपने यहां ठहराया था, जो खुद भी नाबालिक है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Comments