अपने राष्ट्र के ध्वज का सम्मान बढ़ाने के लिए कार्य करें – एसडीएम।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सिठाना स्कूल में हुआ कार्यक्रम।
BOL PANIPAT , 8 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग पानीपत द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिठाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीईओ पानीपत कुलदीप दहिया ने की। प्राचार्य सुमेर सिंह ने मुख्य अतिथि एसडीएम वीरेंद्र ढुल व डीईओ कुलदीप दहिया को तिरंगा पटका व पौधा देकर स्वागत किया।
एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस देश में युवाओं ने सद्मार्ग को चुना है वही राष्ट्र तरक्की करता है। वास्तव में राष्ट्र ध्वज का सम्मान तभी है जब हम सब भारतीय अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने बताया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊँचा होता है जब अपने तिरंगे को विभिन्न गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया जाता है। भारत में आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा पर्व मनाया जा रहा है जो हमारे लिए गर्व की बात है।
जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत कुलदीप दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से माध्यम से छात्राओं ने भारतीय संविधान, राष्ट्रध्वज का इतिहास, देश प्रेम व राष्ट्रीय एकता पर विचारों से राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि हर छात्र अपने घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प ले। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिले के अलग अलग स्कूलों में पंद्रह अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। कार्यक्रम में बीईओ पानीपत राजबीर सिंह, बीईओ मतलौडा मनीष गुप्ता, जिला कोर्डिनेटर प्रदीप मलिक, पूर्व पार्षद कर्ण सिंह पसीना, मुकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम उपरांत सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण किया। एसडीएम पानीपत व डीईओ पानीपत कुलदीप दहिया ने हर घर तिरंगा पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच संचालन प्राध्यापक विपिन कुंडू ने किया। इस अवसर पर एसएम सी प्रधान राकेश कुमार, बीईओ पानीपत राजबीर सिंह, मनीष गुप्ता, निरंजन सिंगला, जिला कोर्डिनेटर प्रदीप मलिक, कर्ण सिंह पसीना, संजीव कुमार शास्त्री, विपिन कुंडू, विद्यासागर, अनिल कुमार डीपीई, मंजीत दुहन, प्रदीप बैनिवाल, मास्टर ईश्वर सिंह मौजूद रहे।

Comments