गीता विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई तिरंगा यात्रा
BOL PANIPAT : गीता विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के चलते पानीपत में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई l गीता विश्वविद्यालय द्वारा आस पास के गांव और पानीपत में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विकास सिंह उपकुलपति डॉक्टर गुलशन चौहान व अन्य ने तिरंगा पदयात्रा को झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय से रवाना किया!
यह यात्रा पानीपत की प्रमुख सड़कों से होते हुए लघु सचिवालय पर समाप्त हुई l इस दौरान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए बच्चों द्वारा सभी को तिरंगे व तुलसी के पौधे बांटे गए व हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गयाl विश्वविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों और आचार्य सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को भी तिरंगे बांटे गए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एसपी बंसल ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि हमें समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर डॉ राजेश धीमान, धर्मवीर, नवीन, अजय व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहेl

Comments