टीचनुक कंपनी में 13 विद्यार्थियों का शैक्षणिक परामर्शदाता की नौकरी के लिए चयन हुआ।
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में टीचनुक कंपनी में 13 विद्यार्थियों का शैक्षणिक परामर्शदाता की नौकरी के लिए चयन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और आज के समय में हर युवा के लिए नौकरी पाना एक बहुत बड़ी चुनौती हो गया है। आज के समय में कंपनियां विद्यार्थियों में नौकरी के लिए पढ़ाई के साथ साथ अलग तरीके की रचनात्मक कलाएं खोजते हैं। इसलिए हमारा महाविद्यालय मेधा संस्था के साथ मिलकर समय-समय पर विद्यार्थियों को अलग-अलग स्किल्स जैसे पब्लिक स्पीकिंग,संचार कला आदि कलाएं सिखा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम विद्यार्थियों को समय समय पर रोजगार के भी अवसर प्रदान कर रहे हैं ताकि वे जैसे ही इस महाविद्यालय से निकले, नौकरी पाकर ही जाए।इस अवसर पर करियर एवं गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु मेधा संस्था द्वारा करियर एडवांसमेंट बूट कैंप के माध्यम से अलग अलग गतिविधियां करवाते रहते है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को उनके रुझान के हिसाब से रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत हमने मेधा संस्था के साथ मिलकर अपने विद्यार्थियों को टीचनूक कंपनी की तरफ से शैक्षणिक परामर्शदाता की पोस्ट के लिए रोजगार उपलब्ध करवाया जिसमें हमें कहते बहुत गर्व होता है कि हमारे महाविद्यालय के 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके साथ-साथ डॉ. अर्पणा गर्ग ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें और बेहतर करियर विकल्पों के लिए तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया। इस प्लेसमेंट के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की टीम के साथ मेधा टीम से पीयूष गुप्ता, विवेक शर्मा, का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ सुनित शर्मा, प्रो. कनक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments