नाले में लड़के का शव मिला
BOL PANIPAT : शहर में 12 साल के किशोर की डेडबॉडी नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी के दफ्तर के सामने नाले में एक लड़के का शव तैरता हुआ मिला । फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची व जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ पर राखी बांधी हुई थी, साथ ही उसकी जेब से तिरंगा झंडा मिला है। वहां मौजूद सफाई कर्मचारी द्वारा सबसे पहले बच्चे के शव को देखा गया, जिसके बाद पुलिस को इस बारे सूचना दी गई । फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पानीपत नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया है। किशोर की जब तक पहचान नहीं हो जाती, तब तक उसकी मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई होगी कुछ कहा नहीं जा सकता । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments