Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


हेरोइन (चिट्टा) सप्लायर गिरफ्तार. 1 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अगस्त 2022, पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लायर आरोपी रमन उर्फ प्रिंस निवासी गांधी कॉलोनी पानीपत को काबड़ी रोड पर अर्जुन नगर से गिरफ्तार किया है।

एंटी नाराकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी टीम ने 6 जुलाई को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर माडल टाउन में मदान अस्पताल के पास गली से गांधी कॉलोनी निवासी अमन को 12.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी अमन के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त हेरोइन (चिट्टा) गांधी कॉलोनी निवासी रमन उर्फ प्रिंस से खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी अमन को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के पश्चात एंटी नाराकोटिक्स सैल पुलिस की टीम हेरोइन सप्लायर आरोपी रमन उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। वीरवार सायँ आरोपी रमन के काबड़ी रोड पर अर्जुन नगर में घूमने बारे सूचना मिली तो एंटी नाराकोटिक्स सैल पुलिस की टीम तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। आरोपी ने 12.90 ग्राम हेरोइन अमन को 12 हजार रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 1 हजार रूपए आरोपी रमन के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments