मेयर अवनीत कौर खूब रोईं। हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी और अपनी गलती मानी।
BOL PANIPAT : पानीपत नगर निगम की मेयर अवनीत कौर रविवार को जनता के बीच पहुंची। यहां वह फफक-फफक कर खूब रोईं। उन्होंने हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी और अपनी गलती मानी। साथ ही जनता से एक और मौका भी मांगा। मेयर ने यह मौका अपने बचे हुए कार्यकाल में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को गोशाला तक पहुंचाने के लिए मांगा।

मेयर अवनीत कौर ने कुछ दिन पहले पानीपत में जीटी रोड पर बेसहारा पशु की टक्कर से असमय जान गंवाने वाले 22 साल के मनप्रीत के परिवार से भी माफी मांगी। अवनीत कौर ने मनप्रीत के परिवार से कहा कि व्यस्तता के चलते वह समय पर परिवार के पास दुख जताने नहीं पहुंच पाईं। इसका उन्हें अफसोस है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कच्चा कैंप में रहने वाले मनप्रीत की गाय से टक्कर लगने की वजह से जान चली गई थी।
समाज सेवियो की मीटिंग में कृपाल आश्रम के पास बरसत रोड पर मेयर अवनीत कौर ने पहुंचकर आश्वासन दिया कि कल 12 बजे कमिश्नर नगर निगम से सभी समाज सेवियो से मीटिंग की जायेगी। जिससे पूरे पानीपत को बेसहारा गोवंश से निजात मिल सके। स. भूपेन्द्र सिंह सग्गू ने कहा कि मेरा जवान बच्चा चला गया है किसी और का नहीं जाने दूंगा। समाजसेवी अमित स्वामी ने कहा कि आज मेयर के घर पर सांड बांधने का प्रोग्राम था। लेकिन खुद मेयर चलकर आई है। इसलिए उनसे बात की जाएगी। स. राजा सिंह प्रधान कृपाल आश्रम ने कहा कि पूरा पानीपत बेसहारा गोवंश से दुखी है। इनको आसरा मिलना चाहिए। समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बेसहारा गोवंश की वजह से जोनी भाई का 23 साल का जवान बच्चा चला गया। बार बार एक्सीडेंट होते रहते है जबकि हमारी बीजेपी सरकार का मुददा था गो हत्या न हो। गो हत्या तो रुक गई लेकिन ये बेसहारा गोवंश को सड़कों पर खुल्ला छोड़ दिया गया।पानीपत में ऐसी गौशाला बनाये जिसमें सभी बेसहारा गोवंश रखा जा सके। गोचारण की भूमि होते हुए भी गोवंश बेसहारा आवारा घूम रहे हैं। इस अवसर पर स. भूपेन्द्र सिंह सग्गू , अमित स्वामी, ब्लड हेल्पलाइन व समाजसेवी, समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन, रजिंदर रतन कृपाल आश्रम, गुलशन अरोड़ा कृपाल आश्रम, नरेन्द्र नारंग मीडिया प्रभारी समाज सेवा संगठन, रमन खुल्लर उप्रधान समाज सेवा संगठन, चिमन गुलाटी जन सेवा दल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments