Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


खेल विभाग ने बढ़ाई आवेदन की तिथि

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at August 23, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 23 अगस्त। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 से वर्ष 2021 के मध्य दिनांक 01-04- 2009 से 31 -03-2020 तक की उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों के आधार पर नकद इनाम प्राप्त करने हेतु जो खिलाड़ी किसी कारणवश अपना आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सके थे उन्हें इस अवधि का नकद इनाम प्राप्त करने हेतु अंतिम अवसर प्रादान किया जा रहा है।
     वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक अनुज जागलान ने बताया कि जिले पानीपत के वे खिलाड़ी जो दिनांक 01-04- 2009 से  31-03-2021 तक नकद इनाम का आवेदन नहीं कर पाये थे उन खिलाडिय़ों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए दिनांक 31-08-2022 तक का अवसर प्रदान किया गया है। इस संदर्भ में पानीपत जिले के सभी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय की खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय में प्रात 9 बजे से 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

Comments