Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


किसान 25 अगस्त तक जमा करवाएं ऑनलाइन आवेदन: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 25, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 25 अगस्त। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग , हरियाणा द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022-23 में फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत फसल अवशेषों को खेत में मिलाने व अन्य प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत व कस्टम हायरिंग सैंटर स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इस स्कीम के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 9 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक किसान 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Comments