Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री की जनहितकारी सोच को धरातल पर उतार रहा जनता समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 24, 2026 Tags: , , , , ,

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

शिकायत दर्ज कराने तक सीमित नहीं, स्थाई समाधान का सशक्त माध्यम बना समाधान शिविर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रहा जिला प्रशासन

BOL PANIPAT , 24 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम प्रशासन उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू किए गए जनहितकारी प्रयासों को जिला प्रशासन प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विभिन्न विभागों से संबंधित 10 शिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन हित में सोच है कि सरकार का लाभ और प्रशासनिक सेवाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहजता से पहुंचें। जनता समाधान शिविर इसी सोच को जमीन पर उतारने का प्रभावी माध्यम है। उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत को केवल एक आवेदन के रूप में न देखा जाए, बल्कि उसके पीछे जुड़ी नागरिक की परेशानी को समझते हुए कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारी शिकायत की पूरी जांच कर नियमों के अनुरूप स्थाई समाधान सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी भी दें।  

    उन्होंने कहा कि समाधान में अनावश्यक देरी, लापरवाही अथवा औपचारिकता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का महत्वपूर्ण आधार बनाया है। जनता समाधान शिविर के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतों के निपटारे में विभागीय समन्वय को मजबूत करें, ताकि नागरिकों को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता न पड़े।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में सामने आई शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली का अंतिम उद्देश्य यही होना चाहिए कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा शिकायत लेकर आने वाला नागरिक संतुष्ट होकर वापस लौटे।

समाधान शिविर में प्रार्थी विनोद वासी हरि सिंह कॉलोनी नूरवाला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाकर न्याय की मांग की की उनसे विदेश भेजने के नाम पर पैसे आथे गए हैं।उन्होंने प्रशासन से  न्याय करने का अनुरोध किया। प्रार्थी  राजपाल ने उपायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया कि पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के पास उनके द्वारा किए गए कार्य की राशि पेंडिंग है उसे दिलवाने की अनुकंपा करें। प्रार्थी यशपाल ने पुरानी में नई बस अड्डे के सामने शौचालय बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया । उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

    इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार,सीटीएम टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एलडीएम जितेंद्र, पुलिस कंप्लेंट अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगिंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply