बाल भवन में समर कैम्प समापन समारोह हुआ आयोजित
-हर बच्चे की प्रतिभा निखरे सरकार इस दिशा में कर रही है काम: रंजीता मेहता
BOL PANIPAT , 30 जून। स्थानीय बाल भवन में विगत 1 जून से 30 जून तक चल रहे समर कैम्प का जिला प्रशासन की तरफ से समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव रंजीता मेहता व लोकसभा सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी अन्जू भाटिया उपस्थित रही। इस दौरान मुख्य अतिथि रंजीता मेहता ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार छोटे बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए बाल कल्याण परिषद के माध्यम से समय-समय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर रही है ताकि बच्चें भविष्य में शिक्षा, खेल या अन्य प्रतिभाओं में अपना प्रदर्शन दिखाकर प्रदेश व देश का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान का कोई भी बच्चा अपने लक्ष्य में सफल होता है तो संस्थान सहित जिला प्रदेश व देश का नाम रौशन करता है।

अन्जू भाटिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए चाहे छोटे बच्चे या लड़कियां तथा युवाओं को निखारने के लिए हर क्षेत्र में प्रयासरत है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के मध्यम से कन्या भ्रुण हत्या पर रोक लगी है और खेलों की तरफ भी युवाओं का ज्यादा रूझान बढा है। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा जिला प्रशासन तथा अनेकों निजी संस्थाओं द्वारा बाल कल्याण परिषद का वित्तिय रूप से सहयोग किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप आज जिला बाल कल्याण परिषद में लगभग 550 बच्चे अपने हुनर को निखार रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सहयोग परिवार संस्था द्वारा सभी बच्चों को हैल्थ किट वितरित की गई है। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान, जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, नगर निगम डीएमसी जितेन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हैल्थ राजेश कौशिक व अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments