दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के अंतर्गत अध्यापकों ने ग्रहण की तकनीकी युक्त शिक्षण संबंधित युक्तियाँ
दो दिवसीय कार्यशाला का निरीक्षण क्षेत्रीय अधिकारी, क्लस्टर हेड, सभी डी0ए0वी0 स्कूलों के प्रधानाचार्य, डी0ए0वी0 संस्था से प्रत्येक विषय के विषय विशेषज्ञ रहें।
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 संस्था के निर्देशानुसार अध्यापकों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने हेतु 27-28 अगस्त 2022 को दो दिवसीय ऑनलाइन क्षमता संवर्धन कार्यशाला के अंतर्गत शिक्षण- अधिगम संबंधी युक्तियाँ ग्रहण करेंगे । ऑनलाइन कार्यशाला के अंतर्गत विज्ञान विषय की मेज़बानी डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत द्वारा की गई। इस कार्यशाला के डी0ए0वी0 स्कूल के अध्यापकगण उपस्थित रहें। यह ऑनलाइन कार्यशाला Google Meet द्वारा आयोजित की गई।
पहला सत्र नई शिक्षा नीति से संबंधित एवं परिचर्चा पर रहा और क्रियात्मक गतिविधियाँ, परीक्षाओं का आयोजन, मूल्यांकन आदि प्रक्रिया प्रयोगात्मक तरीके द्वारा सिखाई गई। तदुपरांत शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की समस्याएँ एवं उनके समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता का संवर्धन एवं विकास करना रहा। कार्यशाला डी0ए0वी0 संस्था के निर्देशानुसार संचालित हुई। कुशल प्रशिक्षकों के दक्ष निर्देशन में विषय की बारीकियों एवं शिक्षण-अधिगम में प्रतिदिन होने वाले नवीन शोध पर परिचर्चा कर विचार किया गया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने अध्यापकों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानार्जन स्व प्रयत्न से किया जाता है और अध्यापक का यही दायित्व बनता है कि वह समय के साथ चले क्योंकि परिवर्तन ही जीवन है। शिक्षा जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है इसलिए अध्यापक को हमेशा सीखते रहना चाहिए ताकि वह सही समय पर सही दिशा में बच्चों का मार्गदर्शन करें। यही समय की माँग है।

Comments