पाइट में गजल सम्राट जगजीत सिंह की स्मृति में शास्त्रीय संगीत नाइट का आयोजन
BOL PANIPAT : समालखा – सीएम के ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने कहा कि हरियाणा का हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। हरियाणा कला परिषद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा भर में ऐसे कार्यक्रम करा रहे हैं। फोगाट यहां पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में संबोधित कर रहे थे। मौका था गजल सम्राट जगजीत सिंह की स्मृति में शास्त्रीय संगीत नाइट का। हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल, पाइट एवं रोटरी पानीपत सेंट्रल ने यह आयोजन कराया।
बनारस घराने से इंद्रेश मिश्र की ने ठुमरी से लेकर खयाल गायकी से श्रोताओं को बांधे रखा। बीच-बीच में वह संगीत का अर्थ भी समझा जाते। जगजीत सिंह के मशहूर गीतों जैसे न उम्र की सीमा…को शास्त्रीय लय-ताल से ऐसा पिरोया कि सभी वाह-वाह कर उठते। उनसे पहले गायक प्रवीण मखीजा ने जगजीत सिंह के गीत सुनाए। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने भी विचार व्यक्त किए। रोटरी पानीपत सेंट्रल के प्रधान विभास कालिया, पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, बोर्ड मेंबर शुभम तायल के अलावा रोटरी क्लब से धीरज मलिक, संदीप गोयल, इंद्रजीत गेरा, अमित गुप्ता भी मौजूद रहे। मंच संचालन डीन डा.बीबी शर्मा ने किया।

Comments