प्रेरक ‘कोटेशन’ को हमें अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए: डॉक्टर अजय कुमार गर्ग
BOL PANIPAT : आईबी महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा बी.ए द्वितीय(इंग्लिश ऑनर्स) और बी.ए द्वितीय (ए) के विद्यार्थियों के लिए इंटर क्लास गतिविधि का आयोजन किया |इसका आयोजन प्रोफेसर मंजली द्वारा किया गया जिसमें दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | गतिविधि के द्वारा विद्यार्थियों ने अच्छी लिखावट में प्रेरक ‘कोटेशन’ लिखा | कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए इन सभी प्रेरक ‘कोटेशन’ को हमें अपनी जिंदगी में भी अपनाना चाहिए हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए | बच्चों को समझाते हुए कहा कि ऐसी प्रेरक कोटेशन हमारी जिंदगी में हमें आगे बढ़ने में सहायक है | विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए एक सफल गतिविधि की शुभकामनाएं दी और बच्चों को मोटिवेशनल कोटेशन अपनी जिंदगी में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया | इस गतिविधि के परिणाम इस प्रकार रहे, प्रथम स्थान नेहा बी.ए द्वितीय वर्ष, वर्षा बी.ए द्वितीय वर्ष (इंग्लिश ऑनर्स) से और तीसरा स्थान जसमीत कौर बी.ए द्वितीय वर्ष (इंग्लिश ऑनर्स) से और सांत्वना पुरस्कार नेहा बी.ए द्वितीय वर्ष (इंग्लिशऑनर्स) से रही |इसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया |

Comments