Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार द्वारा हिदायत: दाल व्यापारी दालों के स्टॉक की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 2, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 2 सितम्बर। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग अधिकारी जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायत दी गई है कि जिला के सभी दाल मिलर्स, इम्पोटर्स, थोक विक्रेता, रिटेलर्स एवं स्टॉक सीस्ट द्वारा अपने दालों के स्टॉक की जानकारी वेबसाईट एचटीटीपीएस://एफसीएआईएनएफओडब्ल्यूइबीडॉटएनआईसीडॉटइन/पीसीपी के माध्यम से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि छिलके वाली मूंग दाल, धूली हुई मूंग की दाल और साबूत मूंग जैसी दाले एक ही श्रेणी की दाल में अंकित की जाएगी अलग-अलग नही इसे एक ही श्रेणी में गिना जाएगा।

Comments